सबसे तेज सबसे पहले

July 30, 2026 11:59 pm

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अग्निकांड पीड़ितों से मिले सपा नेता, राहत सामग्री किया वितरित

रुदौली। विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सरोहा मजरे रसूलपुर में हुए अग्निकांड से प्रभावित दस अनुसूचित जाति के परिवारों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी श

राहत सामग्री वितरित करते सपा नेता

हरयार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व अंगवस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई।चौधरी शहरयार ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पीड़ितों के साथ हैं और उनकी भावनाओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इन परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम प्रताप यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजराज सिंह, कफील खान, राम प्रकाश यादव, मोहम्मद अहमद, फैसल मलिक, सचिन यादव, परवेज अहमद और तैमूर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें