सबसे तेज सबसे पहले

July 30, 2026 11:59 pm

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। इनायत नगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना क्षेत्र के सारी निवासी संजय यादव, विशाल यादव, सुरजीत यादव और हरीनाथपुर निवासी भल्लू उर्फ राजनाथ यादव व हल्ले द्वारिकापुर निवासी विकास मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार की शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस टीम ने कुचेरा बाजार से 500 मीटर आगे शाहगंज रोड के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय यादव के खिलाफ चार, सुरजीत यादव के खिलाफ तीन, राजनाथ यादव के खिलाफ तीन और विकास मिश्रा के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममूर्ति कनौजिया, श्रीनाथ पटेल, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार मौर्य, ऋषिकेश दुबे, अशोक कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार व युवराज सिंह शामिल रहे।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें