सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:15 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तेज आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में छाया रहा अंधेरा

रिकाबगंज में रात 12 बजकर 55 मिनट पर बारिश के दौरान का दृश्य

अयोध्या। शनिवार की रात चली तेज आंधी व बारिश से कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। शहर के सिविल लाइन, देवकाली, अंजनीपुरम, मुमताज नगर समेत विभिन्न इलाकों में बिजली संकट खड़ा हो गया। वही, ग्रामीण इलाकों में लोग रविवार की दोपहर तक बिजली संकट झेलते रहे।

तारुन, बीकापुर, दर्शननगर, पूराबाजार, गोसाईगंज, मिल्कीपुर समेत विभिन्न इलाकों में जगह-जगह पेड़, खंभे, छप्पर आदि धराशाई होने से आपूर्ति बहाल होने में कई घंटे लग गए। पंडित का पुरवा निवासी सौरभ ने बताया कि रात 09:30 बजे से ही बिजली गई, जो कि दोपहर 12 बजे तक भी नहीं आई। इस बीच इन्वर्टर-बैटरी डिस्चार्ज हो गई। मोबाइल चार्ज करने तक का संकट खड़ा हो गया। उपभोक्ता सोनी यादव ने बताया कि गनीमत रही कि अगला दिन रविवार था। नहीं तो बच्चे को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता। इसी तरह कई उपभोक्ता रविवार की दोपहर तक बिजली के बिना परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित इलाकों में तेजी से रेस्क्यू करके आपूर्ति बहाल कराई गई।
Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें