अयोध्या। अयोध्या धाम में कोई विभिन्न श्रद्धालुओं के 203 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। यह उपलब्धि को अयोध्या आशुतोष तिवारी व सर्विलांस सेल के प्रभारी अमरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में काम कर रही टीम को मिली है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों सीईआईआर पोर्टल पर विभिन्न श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। सर्विलांस सेल की टीम इस पर कार्य कर रही थी। टीम ने अलग-अलग जगह से 203 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30.45 लाख रुपये है। संबंधित व्यक्तियों को बुलाकर यह मोबाइल फोन उन्हें सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं। पुलिस इस पर नियमित रूप से कार्य कर रही है।





