सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लहरापुर के प्रधान शिवाकांत तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी के बेटे सत्यम तिवारी का पीसीएस में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्यशी हाजी फीरोज खन उर्फ गब्बर ने परिवार वालों से मिलकर बधाई दी, हाजी फीरोज खान गब्बर ने कहा की सत्यम तिवारी का पीसीएस में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। हाजी फीरोज खान गब्बर ने कहा कि हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए समाज एवं राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करेंगे।
इस मौके पर सपा नेता एजाज अहमद, शिवाकांत तिवारी, अशोक चौधरी, रामानंद निषाद, जगजीवन पटेल, अनुभव प्रजापति, शिवम यादव, मनोज पांडेय, प्रमुख रूप से मौजूद रहे…





