सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 1:30 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

निषादराज जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, लोहिया भवन में हुआ सम्मान समारोह

अयोध्या। निषादराज एवं महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर रविवार को निकली शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नियांव चौराहा व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग बृजेश सिंह चौहान के आवास पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ व पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निषादराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में निषादराज एवं महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि आयोजन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’, पूर्व महानगर अध्यक्ष

श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम, बृजेश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें