सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 4:37 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सर्वेश वर्मा के नेतृत्व में पीसीएस चयनित वंदना वर्मा का हुआ भव्य सम्मान

तारुन। यूपी पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित वंदना वर्मा के सम्मान में उनके पैतृक गांव बेलगरा (तारुन) में रविवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्वेश वर्मा ने प्रमुख रूप से किया, जिनकी देखरेख में पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया गया।समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने वंदना वर्मा को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सर्वेश वर्मा ने कहा कि वंदना की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। वंदना वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई को दिया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद इग्नू से हिंदी में एमए कर पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

सर्वेश वर्मा के नेतृत्व में पीसीएस चयनित वंदना वर्मा का हुआ भव्य सम्मान

इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय कटियार, प्रमोद सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, योगेंद्र वर्मा, अधिवक्ता अजय भारती, पूर्व चेयरमैन मयाराम वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, सपा नेता राम सागर वर्मा, भाकियू नेता घनश्याम वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें