सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 1:30 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डॉ आशीष श्रीवास्तव ने ली आईएमए अध्यक्ष की शपथ

अयोध्या। जिले के वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष पद की शपथ ली है। शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ सचिव के पद पर डॉ. निशांत सक्सेना ने भी कार्यभार संभाला है। दोनों पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरके बनौधा व सचिव डॉ. प्रवीण मौर्य ने कार्यभार सौंपा है। मालूम हो कि यह चुनाव दो माह पहले ही हो गया था, लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल अप्रैल तक होने के कारण दोनों पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। वहीं, कार्यक्रम में गोरखपुर के कैंसर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समय पर कैंसर की जानकारी होने से रोगी के इलाज में आसानी होती है और उसकी जान बचाई जा सकती है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। जल्द ही आईएमए के भवन के लिए भी कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, डॉ. केएस मिश्रा, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉक्टर शालिनी चौहान, डॉ सईदा रिजवी, डॉ कुंवर वैभव, डॉ सुमिता वर्मा, डॉ रजनीश वर्मा, डॉक्टर हरिओम श्रीवास्तव, डॉ केएन कौशल, डॉ. एसएम द्विवेदी, डॉ एसके पाठक, डॉ एके सिन्हा, डॉ वीके गुप्ता, डॉ अरविंद सिंह, डॉक्टर प्रियंका खरे, डॉक्टर आकांक्षा वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

आईएमए अध्यक्ष की शपथ लेते डॉ. आशीष श्रीवास्तव।(भारत अलर्ट)

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें