सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 1:36 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया और वहां बैठकर जोर-जोर से रोने लगा। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक ने स्पष्ट कहा कि जब तक

टावर पर चढ़ा युवक व मौके पर मौजदू पुलिसकर्मी

लड़की को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक टावर के पैनल पर बैठकर लगातार भावुक होता रहा और नीचे मौजूद पुलिस व लोगों से अपनी बात मनवाने की कोशिश करता रहा। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और युवक को सुरक्षित नीचे लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें