सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 4:48 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पांच थानों के बदले गए प्रभारी निरीक्षक

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को जिले के पांच थानों के प्रभारी बदल दिए हैं। जारी आदेश में रामजन्मभूमि थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला को गोसाईगंज थाने की कमान सौंपी गई है। मीडिया मॉनिटरिंग सेल व सोशल मीडिया सेल के प्रभारी रहे सुमित कुमार श्रीवास्तव को रामजन्मभूमि थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, मवई थानाध्यक्ष रहे सुरेश कुमार पटेल को कुमारगंज व एसएसपी के पीआरओ रहे मनोज कुमार को मवई थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुमारगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार को हैदरगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी ने सभी निरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को निलंबित हुए थे गोसाईगंज थानाध्यक्ष
गोसाईगंज थानाध्यक्ष रहे शारदेंदु दुबे को शनिवार को ही निलंबित किया गया था। महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख के गबन के मामले में कार्रवाई में हीलाहवाली के उन पर आरोप थे। वहीं, गोसाईगंज में बीते दिनों हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भी उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े हुए थे। उनके ऊपर हुई कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।
Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें