सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:02 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

साइबर ठगों ने सिपाही को भी लगाया चूना, उड़ाए 84 हजार

साइबर ठगों ने सिपाही को भी लगाया चूना, उड़ाए 84 हजार

अयोध्या। अयोध्या धाम के यलोजोन में ड्यूटी करने आए एक सिपाही को भी साइबर ठगों ने चूना लगा दिया है। सिपाही के बैंक खाते से 84,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। जालौन के माधवगढ़ थाने में तैनात सिपाही वीर सिंह इस समय राम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। 20 मार्च को वह यूनियन बैंक बैरियर पर तैनात थे। इस बीच ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। पहले 3500 रुपये जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए। बाद में निहारिका मोबाइल सेंटर नामक एक अन्य खाते में 8100 ट्रांसफर हुए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में 21 मार्च तक 84,500 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा भी लिखाया है। पुलिस केस दर्ज करके छानबीन कर रही है।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें