सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:03 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सेना के फर्जी अधिकारी को पुलिस ने दबोचा

अयोध्या। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की अयोध्या इकाई की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस अयोध्या ने सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट आदि मिले हैं।

मिलिट्री इंटेलीजेंस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि अयोध्या और आस पास के जनपदों में सेना का एक अधिकारी अक्सर रेलवे स्टेशन और कैंट एरिया में देखा जाता है जो अपने आप को आर्टिलरी का अधिकारी और डोगरा रेजिमेंट में कैंटीन इंचार्ज बताता है।अलग अलग वर्दी में ट्रेन , रेलवे स्टेशन पर अक्सर घूमता है। मिलिट्री इंटेलीजेंस अयोध्या टीम सक्रिय हुई और सूचना संकलन, साक्ष्य, टेक्निकल डाटा के आधार पर ये पुष्टि की कि यह सेना में नहीं है ये फर्जी अधिकारी हैऔर सेना की वर्दी और कागजात का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उसी क्रम में सोमवार को उसके रेलवे स्टेशन अयोध्या में सेना का वर्दी पहनकर घूमने की सूचना जीआरपी अयोध्या को दी गई। जीआरपी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति से प्राप्त कागजात में में उसका नाम करन यादव, पिता उदय भान सिंह यादव ग्राम गहमर जिला गाजीपुर सामने आया है। आधार कार्ड भी उसी नाम का प्राप्त हुआ। काफी कड़ाई से पूछ ताछ में उसकी पहचान  सुरेंद्र निषाद निवासी ग्राम मोहपरिया बलुआ, पकड़ी, जिला चंदौली के रूप में हुई है। उसके पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, रिबन, एटीएम, आधार कार्ड , परिचय पत्र , क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ है।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें