सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:03 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिपाही भर्ती परीक्षा में नहीं रहेगी कलावा, मंगलसूत्र पर पाबंदी

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 8 से 10 जून तक होने वाली लिखित परीक्षा में धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि पर पाबंदी नहीं रहेगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इनको काटने या हटाने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि स्मार्ट गैजेट्स जैसे स्मार्ट फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच आदि ले जाने पर सख्ती होगी। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तैयारियों को लेकर रविवार को सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों, जिलों के आब्जर्वर और कंट्रोल रूम के प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
75 जिलों के 1183 केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा

डीजी भर्ती बोर्ड एसबी शिरडकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि परीक्षा सभी 75 जिलों के 1183 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी। सिपाही के 32,679 पदों के लिए 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डीजी ने परीक्षा में लगे प्रत्येक कर्मी व अधिकारी को दिशा-निर्देशों का धरातल पर शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए बोर्ड द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई गई है, जिसका अनुपालन कराया जाए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी को मजबूत रखने के साथ लगातार मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी के आधार सत्यापन एवं ई-केवाईसी के लिए आइरिश आधारित बायोमेट्रिक जांच के विभिन्न आधुनिक उपकरण केंद्रों पर लगाए जाएंगे, जिनसे गुजरने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। प्रत्येक महिला अभ्यर्थी की जांच एनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं नीले या काले पेन के अतिरिक्त किसी अन्य सामग्री के साथ नहीं आएं। यथासंभव जूते-मोजे के स्थान पर चप्पल पहन कर आएं।
स्मार्ट कनेक्टिविटी से सावधान
अधिकारियों को ऐसे आधुनिक उपकरणों के बारे में भी आगाह किया गया जिनमें स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा होती है। निर्देश दिया कि ऐसे मेटा चश्मे या पेन आदि किसी भी दशा में अंदर न ले जाने दें, जिनमें ऐसी कनेक्टिविटी मौजूद हो। अनुचित साधनों के प्रयोग के लिए ऐसे उपकरणों के साथ पकड़े जाने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा कक्षों तक न पहुंचे, उसके लिए चेकिंग में सजगता बरती जाए। केंद्र में तैनात कर्मी भी अपना मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे। हर केंद्र को परीक्षा से पहले तथा प्रत्येक पाली की समाप्ति के बाद सैनिटाइज किया जाएगा।
सख्ती से होगी फ्रिस्किंग
डीजी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा जो न केवल अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग-फ्रिस्किंग करेगा बल्कि अवांछित तत्वों और अनुचित साधनों के साथ आए अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखेगा तथा त्वरित कार्रवाई भी करेगा। ऐसे तत्वों तथा दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें