सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:03 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विजय प्रकाश अध्यक्ष और पंकज बने सचिव

अयोध्या। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी संघ का द्विवार्षिक अयोध्या मंडलीय अधिवेशन प्रधान डाकघर अयोध्या में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन के प्रांतीय सचिव आरपी मिश्रा ने संगठन की ओर से सरकार से कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के लिए सर्किल स्तर पर चर्चा किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव ने कर्मचारियों के हित के लिए सभी को एक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित हुई, जिसमें मण्डलीय अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, सचिव पंकज कुमार सिंह, संगठन मंत्री कुलदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रजत सिंह को निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी ने सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि हम संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाते रहेंगे । इस अवसर पर नेशनल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, जय प्रकाश वर्मा, विनीत कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रेश वर्मा, रेनू मिश्रा, चांदनी वर्मा मौजूद रहे।
Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें