सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:03 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई बकरीद की नमाज

अयोध्या। जिले में बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।
सिविल लाइन ​स्थित ईदगाह में मौजूद रहे वि​शिष्ट जन
सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
जोन और सेक्टर में रही सुरक्षा व्यवस्था

जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की गई। जिले भर में जोन और सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बांटी गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की थी। ईदगाह सिविल लाइन में सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव आदि ने मु​स्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें