सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 4:37 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में जेई पर जूता तानने का आरोप

अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार बिजली निगम से प्रतिनियुक्ति पर आए जेई पर प्राचार्य कक्ष में ही जूता तानने का आरोप है। मामला गंजा स्थित मेडिकल कॉलेज से सोलर पैनल चोरी होने से जुड़ा है। पीड़ित के ने पूराकलंदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्राचार्य ने चौकी प्रभारी को पत्र देकर जेई पर पैनल चोरी करने का आरोप लगाया है।

अवर अभियंता ने ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पूराकलंदर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर प्रधानाचार्य कार्यालय से उनके निजी कर्मचारी हरिश्चंद्र यादव ने उन्हें फोन करके बुलाया। वह पहुंचे तो वहां ब्लड बैंक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर डीके सिंह ने आवेशित होकर अपशब्दों का प्रयोग किया और महाविद्यालय की छत से सोलर पैनल चोरी हो जाने की सूचना देते हुए उन्हें ही आरोपित करने की कोशिश की। जबकि तथाकथित चोरी हुए सोलर पैनल महाविद्यालय की छत पर बने लिफ्ट के कक्ष में मिल गए। बताया कि गंजा परिसर के विद्युत उपकेंद्र और लिफ्ट इत्यादि की समस्त चाबियां इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत वार्डबॉय मनोज कुमार के पास ही रहती हैं। सोलर पैनल बरामद होने के बाद डॉ. डीके सिंह ने उन्हें धमकाया और गाली-गलौज करते हुए प्रधानाचार्य के समक्ष ही जूता निकालकर मारने, भविष्य में कुछ गंभीर परिणाम भुगतने और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्रोफेसर डॉक्टर देवजीत शर्मा के साथ डॉक्टर डीके सिंह इसी तरह का कृत्य कर चुके हैं। इसकी शिकायत भी डॉक्टर देवजीत शर्मा ने की थी, लेकिन डॉक्टर डीके सिंह की राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधानाचार्य ने जेई पर लगाए अभद्रता व सोलर पैनल चोरी कराने के आरोप

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश सिंह मार्तोलिया ने चौकी प्रभारी गंजा को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि पांच पैनल गायब होने की शिकायत मिली थी ।इस पर उन्होंने अवर अभियंता को बुलाकर जानकारी लेना चाहा तो अवर अभियंता ने कंपनी के लोगों पर चोरी की आशंका जताई। बाद में उन्होंने कर्मचारी हुसैन, विपिन, मनोज को इसका पता लगाने के लिए भेजा तो अवर अभियंता के संरक्षित कक्ष, जिसकी चाबी उनके और उनके अधीन कार्यरत राजू साहू के पास रहती है, में चोरी किए गए सोलर पैनल मिले। इसके बाद उन्हें दोबारा बुलाया गया तो कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के समक्ष उन्होंने वरिष्ठ आचार्य व अन्य के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पूराकलंदर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस शुभम जैन ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। इस मामले की जांच करवाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लगातार हो रही एक-एक घटनाओं के कारण मेडिकल कॉलेज लगातार सुर्खियों में बना है।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें