सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 1:30 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अयोध्या: तेरहवीं कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी, नौ घायल

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया में मंगलवार की देर रात आयोजित तेरहवीं संस्कार में दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। इसके बाद एक पक्ष के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला
एक पक्ष की मुन्नी देवी ने बताया कि मंगलवार की रात 8:30 बजे मोहल्ले में विजयपाल निषाद के यहां तरहवीं का कार्यक्रम था। उस दौरान मोनू की पत्नी निक्की व पप्पू निषाद की बेटी महक के बीच कहासुनी हो रही थी। बीचबचाव के लिए वह पप्पू के घर के सामने पहुंची तो मोनू निषाद ने जान से मारने की नीयत से उन पर और  उनके साथ गई रोशनी पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आए जतिन निषाद, उमा निषाद, बिंदु निषाद, मीनाक्षी निषाद पर भी हमला कर दिया, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष की प्रतिमा निषाद ने बताया कि विपक्षी अवैध शराब बेचते हैं। उन्होंने मना किया तो वह लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर सभी लोग उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीचबचाव करने के लिए आए मोनू के सिर में भी गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका इलाज किया गया।
दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर
इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि मुन्नी देवी की तहरीर पर मोनू निषाद के खिलाफ और प्रतिमा की तहरीर पर अनूपा, आयुष, धर्मेंद्र, अर्जुन, बबलू, जतिन, सचिन और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी मोनू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें