अयोध्या। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया की अयोध्या इकाई ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में मरीजों को फल बांटा। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद मरीज और छात्र-छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर संजय टंडन ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण व समाज के कमजोर वर्गों के स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पूर्व सीएमओ डॉक्टर नानक सरन ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही मानव का वास्तविक धन है।
एसोसिएट प्रोफेसर और संगठन के जिला सचिव डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए हर किसी को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पियूष गुप्ता ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य की नियमित जांच करते रहें। संतुलित आहार लें और खानपान का विशेष ध्यान रखें। ईएनटी सर्जन डॉक्टर साकेत गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है।
इस मौके पर एपीआई अयोध्या के अध्यक्ष डॉ. एस.के. पाठक, डॉ. अरविंद, डॉ. विमलेश, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. एस.के. शुक्ला, डॉ. आदर्श आदि मौजूद रहे।





