सबसे तेज सबसे पहले

July 31, 2026 12:03 am

सबसे तेज सबसे पहले

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विवादित पोस्टरों को लेकर गोंडा में सियासी माहौल गरमाया

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अंबेडकर चौराहे के आसपास लगे इन पोस्टरों पर सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए उन्हें फाड़ दिया। पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर के साथ आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई थी। जैसे ही यह पोस्टर सामने आए, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सपा नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Bharat Alert 18
Author: Bharat Alert 18

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें